covid-19 से कैसे बचे 2022 में home remedies of covid-19 in Hindi

ये आर्टिकल में आप जानेगे की covid-19 से कैसे बचे और कोरोना se बचने के लिए घर में बरती जाने वाली सावधानिय क्या है

आज हमारे देश में कोरोना के कारण बहुत ही भयावह स्थिती उत्पन्न हो गई है। कोरोना की दुसरी लहर पहले से भी ज्यादा डरावनी और जानलेवा है। यह पहली लहर के मुकाबले लोग और भी ज्यादा तेजी से इस वायरस का शिकार बन रहे हैं।

ये वायरस सबसे ज्यादा हमारी युवापिढ़ी को अपनी चपेट में लेकर उन्हे संक्रमित कर रहा है। कोरोना का संक्रमण बहुत ही तेजी से दुनिया भर के अधिकतर देशों में फैल चुका है।

जिनमें से अभी तक दुनिया में 65.75 लाख से अधिक लोग covid-19 का शिकार हो चुके हैं।

Corona update Hindi

कोरोना का प्रकोप बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। हमें हमेशा घर में और बाहर में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। ताकि कोरोना से सम्बंधित सभी समस्याओं से पहले ही अवगत हो जायें।

1. COVID-19 से बचने के लिए घर में बरती जाने वाली सावधानियां क्या हैं?

इस महामारी के समय में आपको घर में रहते हुए भी कुछ कारकों पर ध्यान देना जरूरी है। ताकि हम पहले से सतर्क रह सकें। इसके लिए निम्नलिखित सावधानियों को अपनाया जा सकता है:-

1.1) सामाजिक दूरी बनाए रखना (SOCIAL DISTANCING):

covid-19 से बचने के लिए सामाजिक दूरी बना कर के रखना अति आवश्यक है। social distancing बनाये रखने के लिये हमें भीड़ भाड़ नहीं करना है।

लोगो से छह फीट की दुरी बनाये रखना है। शादी समारोह या धार्मिक जगहों पर फिलहाल न ही जाय तो काफी बेहतर होगा। वैसे सरकार ने इन चीजो पर कुछ पाबंदिया लगाकर इन्हें मंजुरी अवश्य दी है।

लेकिन ये हमारे और आपके ऊपर निर्भर करता है कि हम इसका पालन किस तरह से करते हैं।

ऐसे में अगर आपको बहुत ही आवश्यक काम हो तो ही तब ही अपने घरों से बाहर निकले। इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में सरकार की मदद करें।

1.2) साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें (CARE OF CLEANLINESS):

covid-19 में लोगों को साफ सफाई का बहुत ही विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर साफ सफाई अच्छी हो तो शरीर में बीमारी होने का खतरा भी कम होता है।

अगर घर से कोई बाहर निकलते हैं तो मास्क अवश्य लगाये और साथ में sanitizer अवश्य रखें। किसी भी जगह छुने पर सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

कहीं बैठने से पहले उस जगह पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप सेनीटाइजर का इस्तेमाल करते हैं तो संक्रमण का खतरा कम होता है।

Hands Pumping Gel Hand Sanitizer for covid

बाहर से आने पर हैंड वॉश का इस्तेमाल करें। अपने पैर और हाथ-मुँह को धो लें या स्नान कर लें। कोई भी वस्तु जब खरीद कर लाते हैं

तो उसे पहले धो लें, तभी उसका उपयोग करें। कोई भी फल या सब्जी का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह से धों लें। कोविड-19 से बचने के लिए साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।

अगर किसी भी इंसान को सर्दी खासी या बुखार है तो उससे कुछ दूरी बनाए रखें। ताकि अगले व्यक्ति को भी यह वायरस ना हो जाए। मास्क लगाए रखें। ताकि किसी प्रकार का कोई वायरस एक से दूसरे मे न फैले।

इसके अलावा covid-19 जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए आप sanitizer भी use कर सकते है और अगर आप Best Sanitizer Company in India के बारे में जानना चाहते है तो |

GoodGlo वेबसाइट पर best sanitizer लिख कर सर्च करे उस में to 10 sanitizer के बारे में अच्छे से समजाय गया है |

1.3) यातायात बिल्कुल ना करें (DON’T TRAVEL ANY WHERE):

covid-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए भारत में वाहन का बंद होना बहुत ही आवश्यक है। Lockdown के समय यातायात के कुछ विशेष नियमों पर ध्यान देना जरूरी है।

जितना संभव हो सके ट्रेन, बस, ऑटो, टैक्सी, इत्यादि का उपयोग न करें।

यदि कहीं दूर सफर में जाना चाहते हैं तो 2 या 4 लोगों से अधिक न जाए। पर्याप्त दूरी बना कर रखें। अधिक दूर सफर न करें ऐसे में भीड़ इकठ्ठा होगी जिससे वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

इसीलिए यातायात के नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है।

1.4) गर्म पानी का सेवन करें (DRINK HOT WATER):

कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए गर्म पानी पीना सेहत के लिए काफी लाभदायक है। जब गर्म पानी पीते हैं तो पानी उतना ही गर्म लें जितना आप सह सकते है।

क्योंकि ज्यादा गर्म पानी पीने से दिल पर इसका असर होता है और Blood circulation पर देखा जा सकता है।

गर्म पानी पीने से गले में मौजूद जीवाणुओं का नाश हो जाता है। जिससे हमारी पाचन शक्ति भी ठीक रहती है।

कोरोना के दौरान अगर गला खराब हो, जुकाम हो या गले में दर्द महसूस हो तो गर्म पानी पीना चाहिए। इससे गले के अंदर मौजूद वायरस नष्ट हो जाता है।

इसके अलावा गरम पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

1.5) स्वस्थ भोजन करें (EAT HEALTHY FOOD):

covid-19 में अच्छे पोषण की बहुत ही आवश्यकता है। जिस व्यक्ति को कोविड-19 हो जाती है उनका शरीर बहुत ही कमजोर हो जाता है।

इसके लिए स्वस्थ भोजन की जीवन शैली को अपनाना काफी जरूरी है। इसीलिए बासी खाना नहीं खाना चाहिए। जितना गर्म और ताजा खाना खाएंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा।

कोरोना होने पर शरीर काफी कमजोर हो जाती है। शरीर में मांसपेशियों के अंदर ताकत देने वाले खाद पदार्थ खाएं जो ऊर्जा का स्तर बढ़ाये।

जो लोग मांसाहारी होते हैं वह कोरोना के दौरान मछली, अंडे को भोजन में शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में ताकत मिलती है।

इन दिनों अखरोट, बादाम, जैतून और सरसों का तेल में ही खाना पकाने से इम्यूनिटी बढ़ता है। इसके साथ दूध में हल्दी डाल करके रोज पीना चाहिए।

ताकि शरीर में किसी तरह की कमजोरी न हो। इससे सर्दी और जुकाम में भी राहत मिलती है।

immunity बढ़ाने के लिए रोगियों को हरी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ऐसे समय जंक फूड का सेवन और बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। अगर खाते भी हो तो साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

1.6) अपना स्वास्थ्य जांच करते रहें (KEEP CHECKING YOUR HEALTH):

कोरोना के संक्रमण का शुरुआती लक्षण सामान्य बुखार और खांसी जैसा ही होता है। यदि बुखार के साथ सूखी खांसी या सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही हो तो सचेत हो जाएं।

आपको तुरंत फ़ोन से अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए।

खांसी-सर्दी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर घर में क्वॉरेंटाइन हो जाए। और घर से ही इलाज कराएं।

2. कोरोनावायरस होने पर कौन-कौन से लक्षण दिख सकते हैं? (SYMPTOMS OF COVID-19):

शुरुआती दिनों में कोरोनावायरस का लक्षण सामान्य बुखार, खांसी, सर्दी जैसा होता है। कोरोना वायरस के मुख्य लक्षण हैं बुखार आना, गले में सुखी खासी, सर में हल्का दर्द होना, सुघंने की शक्ति का विलुप्त होना, मुँह में कोई स्वाद न आना आदि।

वहीं कोरोना वायरस की दुसरी लहर में हमें और भी कई तरह के नये लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जैसे पेट में दर्द होना, बदन टूटना, सांस लेने में मुश्किल होना, उल्टी होना और भी कई तरह तरह के नये लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

3. कोरोनावायरस से बचने के लिये इम्यूनिटी को कैसे बढ़ाए (How to increase immunity to avoid coronavirus?)

Sport exercises at nursing home with assistant, using coronavirus protection measures after or during quarantine

Covid-19 से बचने के लिए immunity का होना बहुत ही जरूरी है। हमारे शरीर में अगर इम्यूनिटी की क्षमता मजबूत हो तो कोरोना को आसानी से हरा सकते हैं।

जब शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता या immunity अधिक होती है तब शरीर किसी भी तरह के रोग से लड़ने के लिए सक्षम होता है।

ऐसे में आप कुछ बेहतरीन उपाय को अपनाकर के आप अपना immunity आसानी से बढ़ा सकते हैं|

3.1) सेब का सिरका (APPLE VINEGAR):

सेब का सिरका बॉडी बनाने के लिए रामबाण उपाय साबित होता है। इसके लिये सबसे पहले सेब के सिरके में भीगी हुई लहसुन की दो कलियां डाल दें।

इसे फिर 1 दिन के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसका सेवन करें। सिरका और लहसुन दोनों ही immun system को मजबूत करता है।

सेब का सिरका इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी आसान उपाय है। सेब को शरीर के लिए फायदेमंद फल माना जाता है। यह शरीर को कमजोर पड़ने नहीं देता है।

अगर कोई बीमार है तो सेब का सेवन करने से बीमारी जल्दी ठीक होती है।

3.2) घरेलू काढ़ा (HOME BREW):

अधिक तेज खांसी के लिए काढ़े का सेवन करना लाभदायक होता है। गले में दर्द और खांसी में काढ़ा का सेवन जल्द आराम पहुंचाता है।

काढ़ा बनाने के लिए कुछ सामग्री का होना आवश्यक है जिसमें आप काढ़ा बना सकते हैं। काढ़ा बनाने के लिए एक बर्तन लें और उसमें दो कप पानी डालें।

उसमें थोड़ी काली मिर्च डालें, चार तुलसी के पत्ते, दालचीनी, इलायची, लॉन्ग आदि मिलाकर ऊबाल लें। अगर तीखा बर्दाश्त ना हो तो काढ़ा को मीठा भी बना सकते हैं।

इसके लिए मिश्री का उपयोग कर सकते हैं। काले को चाय की तरह पीये। इसका असर काफी तेज होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

3.3) गिलोय का उपयोग (TREATMENT BY GELOY):

गिलोय एक जड़ी बूटी है गिलोय पीने से इम्युनिटी बढ़ती है। गिलोय को तीखुर भी बोला जाता है। यह एक छोटा सा पेड़ होता है। गिलोय को बनाने के तरीके कुछ इस प्रकार हैं।

सबसे पहले गिलोय को हाफ इंच छोटा-छोटा कर लें और इसे एक बर्तन में डाल दें। बर्तन में पानी ऊपर तक डाल दें और गर्म होने के लिए चढ़ा दें।

गिलोय को तब तक उबालें। जब तक वह उबल कर बर्तन में आधा न हो जाय। जब गिलोय पूरा उबल जाए तो उसे ठंडा होने के लिये छोड़ दें। जब ठंडा हो जाए तो गिलोय को आधा कप में लेकर के धीरे धीरे पियें।

गिलोय को उबाल कर पीने से पेट भी ठंडा रहता है और इम्यूनिटी भी बढ़ता है। इसका सेवन हर उम्र का व्यक्ति कर सकता है।

Giloy ke fayde और इस्तमाल करने के बारे में पूरा एक लेख पड़ना चाहते है तो click-kar-padhe

Giloy in Amazon
3.4) CHYAWANPRASH का सेवन करें:

Chyawanprash को खाने से भी इम्यूनिटी बढ़ती है। चवनप्राश सभी के लिए है इसे हर उम्र का व्यक्ति खा सकता है। छोटा बच्चों को इसे आधा चम्मच करके गर्म पानी या दूध के साथ देना चाहिए। जो उम्र में बड़े हैं

वह इसे दो चम्मच करके खा सकते हैं। चवनप्राश का गुण immunity booster होता है। इसे रात में खाना खाने के बाद खाया जा सकता है।

3.5) इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए गर्म पानी का भाप लें:

अगर गले में खराश या सुखा कफ जमा हो जाए तो एक बड़े बर्तन में गर्म पानी करें। इसे पूरा 10 मिनट तक गर्म करें।

गर्म होने के बाद उसमें पुदीने की कुछ पत्तियां और अजवाइन डालें फिर ऊबाल लें। पानी जब गर्म हो जाए तो उसे तौलिये से अपने सर पर रखें। फिर उस बर्तन को ढक लें।

इस तरह ढकने के बाद धीरे धीरे लंबी सांस खींचें और आराम से भाप लें।

इससे खाँसी सर्दी ठीक हो जाता है और शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती है। इस तरह से आप महामारी के समय इसे दिन में एक बार जरूर करें।

3.6) रोग प्रतिरोधक फल खाएं:

कोरोना से ग्रसित होने पर हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता इस वायरस से लड़ने में हमारी मदद करती है। जितनी इम्यूनिटी हमारी मजबूत होगी उतनी ही जल्दी हम इस वायरस से रिकवर हो सकेगें।

इसके लिए आप फलों में केला, संतरा, मुनक्का, पपीता लें सकते हैं।

इसके साथ मूंगफली, छोआड़ा, आंवला, हल्दी वाला दुध, इन चीजो के सही सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

निष्कर्ष (CONCLUSION):

हालांकि covid-19 के समय में लोगों की आमदनी और स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है। अगर हम सारे नियमों को अच्छी तरह से पालन करें तो हम इस कोरोना से जीत सकते हैं।

इसके साथ अपने सेहत को भी सही रख सकते हैं।

Covid-19 june 2022 India
इसे भी पढ़िए

Neem ki datun karne ke fayde

Best shopping sites ka review hindi me

Facebook page par like aur youtube channel par subscribe badhane ka tarika

Leave a Comment